नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी परिसर में इन दिनों एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आर्ट्स कॉलेज में एक गिलहरी ने ऐसा आतंक मचा रखा है कि पिछले एक महीने में वह 18 से ज्यादा लोगों को काट चुकी है। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से न केवल छात्र-छात्राएं बल्कि कॉलेज स्टाफ भी दहशत में है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग अब कैंपस के खुले मैदान में बैठने से भी बच रहे हैं।कैंपस में दहशत का माहौल, खुले में बैठने से बच रहे छात्र कॉलेज प्रशासन और कर्मचारियों के अनुसार, यह गिलहरी अचानक लोगों पर हमला कर देती है और उनके हाथ-पैर पर काट लेती है। आर्ट्स कॉलेज के बाबू दिनेश चंद्र गुर्जर ने बताया कि उन्होंने खुद इस गिलहरी को लोगों पर हमला करते देखा है। 22 अप्रैल को उनके विभाग में दो स्कॉलर्स को गिलहरी ने काट लिया था।...