खगडि़या, जून 4 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत उदयपुर ढाला से महेशलेट मोड़ तक नवनिर्मित सड़क स्थित बजरंगबली मंदिर करना के पास रेन कट (बारिश से कटाव) हो जाने से यात्रियों क़ो काफी परेशानी हो रही है। सड़क के किनारे हुए कटाव से भविष्य में बड़ी परेशानी उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है तथा दुर्घटना की संभावना भी बढ़ सकती है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने संवेदक से अविलंब रेनकट हिस्से की मरम्मत कराने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि आमलोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभ...