बगहा, फरवरी 15 -- बेतिया/बैरिया, हिसं/एसं। बैरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर पक्षी अभयारण्य (सरैयामन) में अश्लील रील बनाने के मामले में बैरिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। सदर एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि उदयपुर वन परिसर के वन परिसर पदाधिकारी विकास कुमार की शिकायत पर एक्टर समशेर नाम से संचालित एक यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बैरिया थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि 13 फरवरी को वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा बैरिया थानाध्यक्ष को सूचित किया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उदयपुर पक्षी अभयारण्य (सरैयामन) में अश्लील वीडियो-रील बनाकर इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जा रहा है। जिससे पक्षी विहार की छवि धूमिल हो रही है । यहां आने वाले पर्यटकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.