अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। उदयन शालिनी फेलोशिप अलीगढ़ चैप्टर द्वारा सत्र 2026-27 के लिए बैच-5 की नई शालिनियों के चयन उपरांत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आईआईएमटी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में चयनित नई शालिनियों को शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. किरण मोदी संस्थापक एवं ट्रस्टी रहीं। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय से मुकेश जोशी (एसोसिएट डायरेक्टर, यूएसएफ), निधिन जेम्स (सीनियर रीजनल मैनेजर), कविता धायमा (मैनेजर, यूएसएफ) एवं दीपशिखा कोठा (असिस्टेंट मैनेजर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईआईएमटी कॉलेज के चेयरमैन पंकज महलवार, शंभु केएन सिंह रावत (प्राचार्य), डॉ. इंदु सिंह, मेंटर अश्वनी कुमार, राज रानी, टीएस राजपूत, जितेन्द्र यादव (मैनेजर, शांतिनिकेतन वर्ल...