रुद्रपुर, मई 14 -- खटीमा, संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म को समाप्त किए जाने वाले बयान पर प्रदर्शन किया। मोर्चा पदाधिकारीयों ने स्टालिन का पुतला फूंककर विरोध जताया। खटीमा मुख्य चौक पर पुतला दहन को लेकर एकत्रित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्टालिन का जमकर विरोध किया और चेतावनी दी की अगर उन्होने देश से माफी नहीं मांगी तो युवा मोर्चा पूरे देश भर में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों मे युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गड़‌कोटी, मंडल अध्यक्ष कंजाबाग सूरज सिंह धामी, अमित बिष्ट चकरपुर मंडल महामंत्री, सचिन रस्तोगी मंडल मंत्री, हिमांशु पासवान, गौरव तिवारी, झनकट मंडल अध्यक्ष किशन बिष्ट, उपाध्यक्ष राजकुमार, मंडल महामंत्री शिवांग, सुखदेव सिंह, विक...