गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के उदनाबाद पंचायत में श्रीश्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ होगा। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को उदनबाद में यज्ञ समिति के लोगों ने बैठक की। यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कलश यात्रा यज्ञ स्थल उदनाबाद से निकलकर चाइना मोड़, अजीडीह से बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक जाएगी। यहां स्थित उत्तरवाहिनी नदी से कलश में जल भरा जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर जाकर समाप्त होगी। बताया गया कि 2100 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर निकलेगी। बताया गया कि यज्ञ के सफल संचालन हेतु विभिन्न कमेटी का बंटवारा किया गया है। जिसमें सुरक्षा विभाग, सफाई विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.