बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- बखरी, निज संवाददाता। राटन पंचायत के उदनचक गांव में नल-जल योजना पिछले करीब दो माह से बंद होने के कारण सैकड़ों लाभुक पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत स्थापित जलमीनार पूरी तरह बंद है, जिसके चलते वार्ड संख्या 4, 5, 6, 9 और 10 के परिवारों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने एसडीओ सन्नी कुमार सौरव को आवेदन सौंपकर बंद पड़े जलमीनार को तत्काल चालू कराने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को फिर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...