हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे में कीरतपुर गांव के पास बैठका धाम हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। अखंड पाठ समापन के बाद कन्या भोज हुआ। हनुमान जयंती के अवसर पर कीरतपुर गांव के श्रद्धालुओं ने मंदिर को लाल रंगों के पताके के साथ सजाया। डीजे की धुन में नाचते-गाते जय श्री जय हनुमान के नारे लगाते हुए मंदिर परिसर पहुंचकर केट काटकर बड़े धूमधाम से हनुमान जी का बर्थ डे मनाया गया और झूमकर नाचे। इस मौके पर संत फलाहारी बाबा हरिदास मानदस बाबा, शिवदास बाबा संतोष महाराज सहित पवन यादव, राजनरायन सविता, लल्लू, महाराज, दीपू पालीवाल, रामबाबू तिवारी,महाराज यादव, बाबू यादव, अशोक यादव, आशाराम यादव, सहित ग्राम व क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा। मंदिर के महंत गोपालानंद उर्फ राजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.