अमरोहा, मई 29 -- उझारी। गुरुवार को क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार उत्साह संग मनाया गया। नमाजियों ने ईद की नमाज पढ़ मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की। ईदगाह के अलावा मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह व मस्जिदों से लौटने के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांठ विधायक कमाल अख्तर ने भी कस्बे की ईदगाह में ईद की नमाज पढ़कर लोगों को मुबारकबाद दी। वहीं ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना रहा। यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा पर अदा की गई नमाज, लोगों ने घरों में की कुर्बानियां यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा की नमाज में अकीदतमंदों खुशहाली की दुआ यह भी पढ़ें- अमन, अकीदत और कुर्बानी के पैगाम के साथ जिले में मनाई गई बकरीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...