उत्साह के साथ सुना गया 'मन की बात' का 138वां एपिसोड
आगरा, सितम्बर 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें संस्करण को जिले में उत्साह के साथ सुना गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम से जुड़कर राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का संकल्प लिया। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शमसाबाद नगर पालिका परिषद में बूथ संख्या 124 पर पार्टी पदाधिकारियों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देशवासियों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.