फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। बहुजन नायक के रूप में विख्यात कांशीराम की रविवार को जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हे नमन किया और आद में एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें सभी वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांशीराम एक विचारधारा का नाम है, एक परिवर्तन की पहचान है। उन्होंने अपना सारा जीवन दबे कुचले, पीड़ित, शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया। निरंतर प्रयासों के बाद पहले बामसेफ, फिर डीएस-4 और अंत में 1984 में बीएसपी बना कर प्रदेश में चार बार सरकार बनाने का काम किया। उनका मुख्य उद्देश था जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। यदि इस विचार के साथ देश की सरकारों ने काम क...