शाहजहांपुर, मार्च 3 -- सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे सोमवार को बड़े उत्साह के साथ होली मनाई गई। समारोह की शुरुआत वृंदावन की फूलों वाली होली से हुई, जिसने एक आनंदमय दिन की शुरुआत की। प्रबंधक लाइजू एंटोनी व प्रिंसिपल सिस्टर अविला ने सभी शिक्षकों के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। इसके बाद प्रबंधन ने सभी को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। उधर परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राओं ने भी फूलों की होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। प्रबंधक लाइजू एंटनी ने सभी छात्रों से मिलजुल कर होली पर्व मनाने तथा हर्बल रंगों का प्रयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.