वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच, वाराणसी गंगा शाखा की ओर से वार्षिक उत्सव 'सिंधारा 2026' 'कारवां' थीम के साथ मनाया गया। शाखा की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को आकर्षक प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष आयोजनों के माध्यम से जीवंत किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, परंपरा और संगठन की एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला। 'कारवां' थीम के माध्यम से शाखा की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों, सेवा कार्यों और संगठनात्मक विकास की झलक प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसमें शाखा की सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: उत्साह के साथ मनाया 'सिंधारा'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...