अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन जैन स्ट्रीट के सभी सदस्यों द्वारा श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर (कक्का वाला ) पालकी खाना छिपैटी में उत्साह पूर्वक मनाया गया। भगवान महावीर का मस्तिकाभिषेक हुआ। इसके बाद संगीतमय पूजन हुआ। रात में मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान का पालना उत्सव, बच्चों की नृत्य प्रस्तुति व आकर्षक गेम्स हुए। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बाद मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास जैन ने किया। इस अवसर पर राजीव जैन, अतुल जैन, अनूप जैन, आलोक जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, प्रीति जैन, रीता जैन, स्वाति जैन, सुरभी जैन, सरिता जैन, ऋतु जैन, प्रसून जैन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...