सहारनपुर, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के तहत दीवानी कचहरी परिसर में शनिवार को भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह दस बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली, जिसमें दूसरे दिन 1163 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि शुक्रवार को 1184 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। कुल मतदाता 2998 थे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर में बार काउंसिल सदस्य पद के लिए कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सहारनपुर से मुख्तार अहमद, राजीव सैनी और अजय रोहिला भी सदस्य पद के दावेदार हैं। स्थानीय प्रत्याशियों को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष रुचि देखी गई। मतदान के लिए दीवानी कचहरी परिसर में नौ टेबल लगाई गई थीं, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.