बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय। डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में सोमवार को होली महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने गुलाल तथा मिष्ठान के साथ होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों को त्योहारों का महत्व बताया। साथ ही, बड़े- छोटे का यथोचित सम्मान, सत्कार करने और सबके साथ मेल बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि हम अपने कर्तव्यों से कभी विमुख न होकर उनका निर्वहन करते हैं तब हमारे त्योहारों का उद्देश्य पूरा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...