गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कहीं भंडारा लगाया गया तो कहीं जरूरतमंदों को दान किया गया। इसके साथ पतंग उड़ाकर भी पर्व मनाया गया, जिसमें सभी उम्र के लोगों ने भाग लेकर आनंद उठाया। मकर संक्रांति के साथ एकादशी होने के कारण लोगों ने बाजरे की खिचड़ी का वितरण किया। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी ने प्रसाद वितरण और पतंग महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने पतंग उड़ाकर आनंद लिया। बुजुर्गों ने पतंग उड़ाकर अपने बचपन की यादें ताजा की। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग ने भी पतंग उड़ाई। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देकर कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना, प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन को दर्शाता है। कमेटी के अध्यक्ष अजय बंसल ने क...