बदायूं, अप्रैल 5 -- शहर के मीराजी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता सुनील राठौर ने राम के 14 वर्ष के वनवास को उनके मर्यादा पुरुषोत्तम बनने का आधार बताया और कहा कि राम ही राष्ट्र की असली पहचान हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि पंडित इशांत शर्मा, जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, राजेश, नीरज गोचर, संदीप रस्तोगी उर्फ दीपू भैया और डीएन शर्मा सहित भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.