उत्साह: झझिया व जट-जटिन की प्रस्तुति ने जीवंत की लोक संस्कृति
समस्तीपुर, मार्च 24 -- रोसड़ा। स्थानीय जननायक कर्पूरी स्टेडियम में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। दूसरे दिन विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत करते हुए झझिया, सामा-चकेवा, जट-जटिन जैसे पारंपरिक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा छात्रों ने देशभक्ति गीत, भजन एवं प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भी भर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कलाकार गुरुदेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.