बिजनौर, जुलाई 12 -- जिले में सुबह से शाम तक 66 लाख 18 हजार 500 पौधे लगाए गए। पौधारोपण को लेकर लोगों में उत्साह था। जिलेवासियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्साह के साथ पौधारोपण किया। कैबिनेट मंत्री ने विदुर मेडिकल कालेज में हरी शंकरी का पौधारोपण किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कैबिनेट मंत्री आज बिजनौर में करेंगे पौधारोपण मुख्य कार्यक्रम का आरंभ मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं पीएम के आह्वान पर संचालित 'एक पेड़ मां के नाम' थीम आधारित बृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बिजनौर में आज व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। मुख्य जनपदीय कार्यक्रम महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ। जहां उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ ...