गाजीपुर, जून 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। मुहर्रम के त्योहार को शान्तिपूर्वक, सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ताजियादारों एवं ग्राम प्रधानों के साथ सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में और एसपी डा. ईरज राजा की उपस्थिति में ऑडिटोरियम हाल में हुई। डीएम ने ताजियादारों को त्योहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी ताजिया 10 फीट से ऊपर नहीं बनायी जाए। जुलूस में किसी प्रकार का अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाए। ऐसा करते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- 10 फीट से ऊपर की नहीं बनायी जाए ताजिया : डीएम उन्होने अधिकारियों से किसी भी तरह की भ्रामक अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने ...