गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर। कल्याण मंडपम की तरह गांवों में बनने वाले पंचायत उत्सव भवन की आय का 90 प्रतिशत पंचायतों और 10 प्रतिशत आय जिला पंचायतों को मिलेगा। डीपीआर तैयार करने के साथ ही इनके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर के अनुसार फिलहाल मंडल के सभी जिलों में एक-एक पंचायत उत्सव भवन की स्वीकृति मिल गई है। गोरखपुर जिले के भारोहिया ब्लाक के कल्याणपुर, देवरिया के गौरीबाजार ब्लाक के कालाबन, कुशीनगर के मोतीचक ब्लाक के बरवा तथा महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के हरपुर गांव में पंचायत उत्सव भवन बनाया जाएगा। निर्माण कार्य की निगरानी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...