कन्नौज, अप्रैल 14 -- गुरसहायगंज। क्षेत्र में आम्बेडकर जयंती उत्सव के रूप में मनाई गई। मझपुरवा स्थित आम्बेडकर पार्क में पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, अरविंद यादव, तहसीन सिद्दीकी और जीतू तिवारी ने माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहब के सामाजिक न्याय और समानता के संदेश पर प्रकाश डाला। हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए, जिसे ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने रवाना किया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और जगह-जगह भंडारे आयोजित हुए। आकाश एजुकेशन सेंटर में आकाश कटियार और ऋद्धि नेगी ने छात्रों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। पूरे आयोजन में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- भीम यात्रा में जुटे युवाओं ने लिया शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में हर्षोल्लास से निकाली गई आंबेडकर की शोभायात्रा यह भी प...