उत्सव ए रंगमंच में 'सच कहें तो' का मंचन
सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। मानसी अभिनय गुरुकुल द्वारा आयोजित उत्सव ए रंगमंच के दूसरे दिन फुलवारी क्लब में अनुकृति रंगमंडल कानपुर के कलाकारों ने रहस्य-रोमांच से भरपूर नाटक 'सच कहें तो' का प्रभावी मंचन किया। यह मराठी नाटक 'खरं सांगायचं तर' का हिंदी रूपांतरण है, जिसका निर्देशन डॉ. ओमेन्द्र कुमार ने किया। नाटक की कहानी प्यार, धोखा और हत्या के रहस्य पर आधारित रही। शिरीन वाडिया की मौत के बाद पुलिस नितिन सावरकर को आरोपी मानती है। अदालत में सबूत और गवाही उसके खिलाफ जाते हैं, यहां तक कि पत्नी आयेशा भी बयान देती है। फिर एक रहस्यमय महिला द्वारा दिए गए पत्र मामले की दिशा बदल देते हैं। दीपिका सिंह, ऐश्वर्य दीक्षित, संध्या सिंह, महेन्द्र धुरिया, विजयभान सिंह, सम्राट व वसीम ने सशक्त अभिनय किया। मुख्य अतिथि मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.