भागलपुर, फरवरी 27 -- मारवाड़ी युवा मंच से गुरुवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाला गया। बाजे गाजे के साथ निकाले गए निशान शोभायात्रा के पूर्व बुधवार की रात निशान पूजा किए जाने के दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। निशान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि यह 14वीं श्याम महोत्सव है। निशान की पूजा की गई। सुबह बड़े एवं छोटे निशान हाथ में लेकर बच्चे, युवक, महिला प्राचीन खाटू श्याम मंदिर भागलपुर के लिए पैदल प्रस्थान किए। निशान यात्रा के दौरान सभापति राजकुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, सांसद प्रतिनिधि पवन केशान आगे-आगे चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...