नोएडा, मई 14 -- दादरी, संवाददाता। जारचा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक युवक गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 100 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया। उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। समाचार लिखे जाते तक पुलिस के अधिकारी उसे नीचे उतारने में जुटे थे। सलारपुर कलां गांव का शिवम गुरुवार दोपहर 100 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया। शिवम का आरोप था कि उसका शाहपुर गांव के युवक से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे ही जेल भेज दिया। शिवम ने स्थानीय पुलिस और एक नेता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- प्लॉट पर कब्जे के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक मामले की जानकारी मिलने पर एडिश्नल डीसीपी ग्रेटर नोएडा, एसीपी, परिजन और ग्रामीण टावर के पास पहुंच। एडिश्नल डीसीपी ने युवक से बातचीत का प्रयास किया। पुल...