उत्पीड़न से त्रस्त बेटी-बाप थाने में डीजल लेकर पहुंचे, आत्मदाह का प्रयास
अलीगढ़, जुलाई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तीन साल से ससुराल के उत्पीड़न से टूट चुकी सासनीगेट थाना क्षेत्र की एक महिला व उसके पिता ने रविवार को सासनीगेट थाने में डीजल से भरा कनस्तर लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने बामुश्किल कनस्तर छीनकर दोनों को बचाया। महिला का आरोप है कि तंत्र-विद्या की आड़ में ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति मारपीट करता था। शिकायत के बाद भी कानपुर पुलिस ने एक न सुनी तो वह ससुराल से भाग आई। पांच दिन तक भटकती रही। परिजनों ने वृंदावन से उसे बरामद किया। फिर सासनीगेट थाने में शिकायत की। लेकिन, यहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में भाजपा की पूर्व मेयर शकुंतला भारती समेत तमाम लोगों ने थाने का घेराव करके जमकर हंगामा किया। तब जाकर पुलिस ने मामले में पति, ससुर व अन्य के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
शादी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.