मैनपुरी, जून 18 -- पति, जेठ और जेठानी के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने दन्नाहार नहर पुल से छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाता देख यहां से गुजर रहे दन्नाहार थाने के इंस्पेक्टर ने पुलिस व आसपास मौजूद लोगों की मदद से महिला को नहर से निकलवाया और थाने लेकर आए। यहां महिला के परिजनों को बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया गया। शहर के करहल रोड स्थित आसरा आवास निवासी प्रियंका पुत्री मनोज कुमार ने बुधवार को दोपहर 2 बजे दन्नाहार नहर पुल से नहर में आत्महत्या के लिए छलांग लगा दी। इसी बीच दन्नाहार पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ यहां गुजर रहे थे। उन्होंने महिला को नहर में कूदते देखा तो तुरंत गाड़ी रोककर पुलिस व आसपास मौजूद लोगों की मदद से महिला को नहर से निकलवाया। महिला को सही सलामत दन्नाहार थाने लाया गया और यहां उसके परिजनों को भी बुलाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.