उत्पीड़न नहीं रुका तो पलायन और धर्म परिवर्तन करूंगा : सचिन सिरोही
मेरठ, अक्टूबर 2 -- केसरगंज मस्जिद प्रकरण के बीच सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद गुरुवार को सचिन ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर साजिश रचने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐेसे ही उत्पीड़न जारी रहा तो मैं यह शहर, प्रदेश और देश छोड़कर पलायन कर जाउंगा। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की भी चेतावनी दी है। इसी के साथ हिंदू सुरक्षा संगठन के नेता ने दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और घर की रेकी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छह साल से उत्पीड़न झेल रहे हैं। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे उठाने के कारण उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने चेताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.