बिजनौर, जून 17 -- अफजलगढ़। विवाहिता ने उत्पीडन का आरोप लगाते हुए पति सहित अन्य दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर उर्फ चौहड़वाला निवासी इरफान की पत्नी मोहसिना ने सीओ को शिकायती पत्र भेजकर मारपीट तथा जलाकर मारने के प्रयास सहित अन्य आरोप लगाते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि करीब सात साल पहले उसका निकाह इरफान पुत्र सत्तार से हुआ था तथा ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। देवर रिजवान बीते डेढ़ महीने से गाली-गलौज, मारपीट तथा अश्लील हरकतें कर रहा है। यह भी पढ़ें- दहेज, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में पति समेत आठ पर मुकदमा ननंद नगमा, कफिला, नजराना तथा सास जमीला एक राय होकर प्रताड़ित करती हैं। पुत्र हम्माद (4 साल) को जबरन...