गाजीपुर, मई 20 -- गाजीपुर। विद्युत कर्मचारियों पर हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाईयों के विरोध में बुधवार को सर्किल ऑफिस लालदरवाजा परिसर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। इंजीनियर मिथिलेश सिंह और पीके तिवारी ने कहा कि बिजली व्यवस्था प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण प्रभावित हो रही है, लेकिन सुधार के बजाय कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन सहयोग लेने की बजाय टकराव और उत्पीड़न की नीति अपना रहा है। वक्ताओं ने कहा कि डाउनसाइजिंग के नाम पर वर्षों से कार्य कर रहे अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मियों को हटाया जा रहा है। वहीं वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के तहत नियमित कर्मचारियों के पद समाप्त किए जा रहे हैं, जिससे बिजली व्यवस्था और प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- प्रबन्धन की नाकामी से चरमरा र...