चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को लेकर रविवार को चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक पर भाजपा द्वारा जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है, जिससे मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए मांग की कि इस परीक्षा को रद्द कर पुनः निष्पक्ष तरीके से आयोजित किया जाए तथा इस घोटाले में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रत...