धनबाद, अप्रैल 10 -- धनबाद। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटि-मुक्त संपन्न कराने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन व वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने न्यू टाउन हॉल में सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, परीक्षा ऑब्जर्वर, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटा पहले अपने-अपने सेंटर पहुंचेंगे। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश एवं निकास के लिए सिंगल गेट सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जाँच, पहचान सत्यापन, अनुशासित आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे। आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे। कोई परीक्षार्थी, परीक्षक ...