देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर। जिले में रविवार को आयोजित होने वाली उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान 500 से अधिक पुलिस जवान, महिला पुलिस कर्मी और पदाधिकारी विभिन्न केंद्रों पर तैनात रहेंगे। सभी को अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर समय से उपस्थित रहकर जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक सौरभ ने स्वयं निगरानी की जिम्मेदारी संभाली है और सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.