नई दिल्ली, मार्च 27 -- उत्पाद शुल्क में कटौती जनता के प्रति सरकार की संवेदनशीलता - सुधांशु त्रिवेदी---------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाताभाजपा ने केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने के फैसले की सराहना करते हुए कहा है कि यह निर्णय दर्शाता है कि सरकार जनता के प्रति कितनी संवेदनशील है। भाजपा प्रवक्ता व सांसद डा सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद, सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता पर बोझ कम किया है।त्रिवेदी ने कहा है कि पूरी दुनिया में बेहद चिंताजनक स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह निर्णय अत्यंत सावधानी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ लिया है ताकि आम जनता पर इसका बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि इसलिए दो...