साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज(राजा नसीर)। जिला उत्पाद विभाग चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इसमें 10% की बढ़ोतरी के बाद अब विभाग को नया लक्ष्य मिला है। जिला उत्पाद विभाग को वर्ष 2026- 27 में एक अरब रुपए का लक्ष्य मिला है। वर्ष 2005-26 में दिए गए टारगेट के अनुसार अगस्त 2025 तक 68 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नए नियमावली बन जाने के बाद सितंबर 2025 से शराब की दुकानें जब सरकार के हाथों के बजाए निजी हाथों में आई तो इसके लक्ष्य को बढ़ाकर 89 करोड रुपए कर दिया गया। 30 मार्च 2026 तक विभाग ने 90 करोड़ का लक्ष्य पार कर लिया है। जिला भर में शराब की 45 कंपोजिट दुकानें हैं। 4 दुकान देसी शराब की है। आंकड़ों के मुताबिक सभी दुकानों से सामान्य तौर पर अनुमानित बिक्री 25-30 लाख रुपए प्रति प्रतिदिन होती है। संसाधन की कमी...