हाजीपुर, मई 27 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के पास वाहन छापेमारी कर एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से 132 लीटर बीयर बरामद की। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहे। उत्पाद पुलिस ने फरार शराब तस्करों की पहचान कर ली है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उत्पाद विभाग ने बीयर और गाड़ी दोनों को जब्त किया और थाने पर ले आई। जहां उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- महनार की झाड़ियों से 593 लीटर बीयर बरामद, मचा हड़कंपछापेमारी की जानकारी घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात करीब 12:00 बजे उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग से शराब तस्कर एक लग्जरी कार पर लोड कर शराब ...