सराईकेला, अप्रैल 17 -- राजनगर, संवाददाता। राजनगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के मुंडाकाटी, विश्रामपुर तथा मंझगांव टोला जोगोडा में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 1100 किलो जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, संचालक भाग निकले। सभी नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- गोला में 2000 किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...