जामताड़ा, अप्रैल 7 -- जामताड़ा। उत्पाद विभाग जामताड़ा की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अंग्रेजी शराब के भंडारण का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया शिव मंदिर के समीप अभय गुप्ता के घर में उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की दोपहर छापेमारी की। जिसमें पश्चिम बंगाल का लेबल लगा हुआ सिग्नेचार, रॉयल स्टैग, बी-7, ओल्ड मांक सहित विभिन्न ब्रांड के अलग-अलग वॉल्यूम के 74 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया। साथ हीं विभिन्न ब्रांड के 47 पीस केन बीयर भी बरामद किया गया। कुल मिलाकर 25 लीटर अंग्रेजी शराब और 24 लीटर बियर की बरामदगी हुई है। मौके पर उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई निखिल चंद्र की अगुवाई में टीम गठित कर मुख्य बाजार में छापेमारी करवाई गई। जिसमें पश्चिम बंगाल का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.