मधेपुरा, अप्रैल 8 -- मधेपुरा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने शराब और सूखा नशा के विरुद्ध विभन्नि स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। उत्पाद विभाग की टीम सोमवार की रात नया और पुराना बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैंपस सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के क्रम में संदग्धि व्यक्तियों की जांच की गयी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनश्चिति किया गया। विशेष टीम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...