आदित्यपुर, अप्रैल 19 -- चांडिल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में बंगाल सीमा से सटे नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग गांव में छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने अवैध छह शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। भट्ठी में मौजूद करीब 1500 किलोग्राम जावा-महुआ एवं 80 लीटर देशी शराब को जब्त कर लिया। बरामद अवैध उत्पादों को विधिवत जब्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद देशी शराब भट्ठी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कार्रवाई के बाद भट्ठी संचालक कुछ ही दिनों में फिर से अवैध शराब भट्ठी का संचालन शुरू कर देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...