बगहा, अप्रैल 24 -- बेतिया । मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर शराब के धंधे पर कार्रवाई कर रही है।इस दौरान गुरुवार को उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने ड्रोन के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त कर 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा, मझौलिया के लाल सरैया व सेमरा में ड्रोन और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ छापेमारी की । वहां शराब बनाने के लिए रखे गए 5610 किलोग्राम जावा, गुड़ आदि के घोल और 362 लीटर अर्धनिर्मित चुलाई शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया । यह भी पढ़ें- कटिहार: 49 लीटर चुलाई शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार वही बलथर में छापेमारी के दौरान शिकारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर वार्ड छह निवासी सत्यदेव प्रसाद को 300 नेपा...