धनबाद, अप्रैल 27 -- उत्पाद विभाग को शराब दुकानों के संचालन के लिए इच्छुक कारोबारी नहीं मिल रहे हैं। विभाग की ओर से बंदोबस्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू करने के बावजूद कई दुकानों के लिए आवेदन नहीं मिलने से प्रशासनिक परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि पिछले 10 दिनों में विभाग को दो बार बंदोबस्ती की प्रक्रिया करनी पड़ी है, फिर भी पांच दुकानों का आवंटन नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को उत्पाद विभाग ने शराब दुकानों के लिए बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू की थी। उस दौरान कुल 10 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन महज पांच दुकानों के लिए ही आवेदन मिले और उन्हीं का आवंटन हो पाया। शेष पांच दुकानों के लिए कोई इच्छुक कारोबारी सामने नहीं आया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में शराब व्यवसाय में मुनाफा कम होने, संचालन खर्च बढ़ने और...