बगहा, मई 14 -- बेतिया। मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम बुधवार को जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई।जिसमे 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ड्रोन के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर 19 लोगों को गिरफ्तार की है। टीम शिकारपुर थाना क्षेत्र के भसुरारी, नरकटियागंज पुरानी बाजार, बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र के गोबरहिया जंगल आदि इलाके में ड्रोन व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची। वहां शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 3980 किलोग्राम जावा, गुड़ आदि के घोल और 296 लीटर चुलाई शराब मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- यूपी से बख्तियारपुर जा रही 25 लाख की विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार टीम को गुप्त सूचना मिली की बैरिया में शराब लाई जा...