आदित्यपुर, अगस्त 30 -- चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के अवैध शराब के निर्माण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग के एसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में जुगीलोंग गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 5 अवैध देशी शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा 2,400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया। विभाग ने पांच भट्ठी संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुमार ने बताया कि जंगल का फायदा उठाकर भट्ठी संचालक भागने में सफल रहे। उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...