देवघर, अप्रैल 12 -- चितरा,प्रतिनिधि। अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग देवघर ने रविवार शाम चितरा थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दिग्घी, घोंसी और जमुआ गांव में कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई दुकानों को खंगाला गया। जहां अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं बिक्री की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में कोलियरी क्षेत्र स्थित गिरजा गेट के समीप एक होटल में भी तलाशी ली गई, हालांकि वहां से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इस अभियान में उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम सक्रिय रही। वहीं चितरा थाना प्रभार...