अररिया, जनवरी 29 -- अररिया,निज संवाददाता अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर 108 लीटर अवैध नेपाली शराब और 22 लीटर देसी शराब बरामद किया है। जबकि 7315 किलोग्राम अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन से रानीगंज क्षेत्र के कालाबलुआ व खरसाही आदि जगहों में कार्रवाई की है। वही शराब ढोने के आरोप में दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि शराब पीने के आरोप में 15 लोगों को पकड़ा है।उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि मद्य निषेध विभाग के विभिन्न चौकियों पर शराब के सेवन करने के आरोप में 15 लोगों को पकड़ा गया है।मद्य निषेध फुलकाहा चौकी की टीम ने तोपनबाबगंज के पास नेपाल से आने वाले रास्ते में 108 लीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.