बगहा, जनवरी 13 -- बगहा। हरियाणा से पिकअप वैन से मोतिहारी ले जा रही शराब की खेत को उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी बिहार की सीमा पर बांसी चेक पोस्ट के पास से जप्त किया है । पुलिस ने इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर हरियाणा के निवासी हैं। उत्पाद निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से शराब की खेत मोतिहारी ले जा जा रही है। मिली सूचना के आधार पर बिहार यूपी सीमा पर बांसी चेक पोस्ट के बाद उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान एक पिकअप वैन को की तलाशी ली गई। पिकअप वैन में एक तहख़ाने बना थी। जिसमें 30 पेटी कार्टून रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि कार्टून की तलाशी ली गई तो उसमें 254 लीटर विदेशी शराब मिला। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले में उत्पाद विभाग की...