बगहा, अप्रैल 23 -- गौरव कुमार बेतिया। शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध मंगलवार को मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों मे छापेमारी किया।छापेमारी मे देसी विदेशी शराब जब्त किया गया।टीम के द्वारा शराब बनाने के लिए रखे गए कच्चे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि शहर के नौरंगाबाग वार्ड 18 में छापेमारी की गई। टीम को देख नौरंगाबाग निवासी शिव मलिक अपने घर से प्लास्टिक की बोरी लेकर भागने लगा।टीम मे शामिल जवानो ने दौड़ाकर उसे पड़कर लिया।इसकी तलाशी ली गई तो बोरी में प्लास्टिक में छुपा कर रखे गए आठ लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ।टीम के द्वारा धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके पास से बरामद शराब को जब्त कर लिया गया।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के समीप छापेमारी के दौरान बगहा पुलिस जिला के बगह...