हाजीपुर, सितम्बर 11 -- बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के प्रभावी अनुपालन एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की कार्रवाई में सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकुंडा-सराय रोड पर एक 6 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में सघन कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।

जांच का विवरण सराय थाना क्षेत्र में बेलकुंडा-सराय रोड, वाहन जांच एवं निगरानी के क्रम में 6 चक्का ट्रक, जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या सीजे-04क्यूजे 5234 की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की कुल 580 पेटी, कुल 5,159.880 लीटर शराब बरामद की गई। जब्त शराब की सभी पेटियों पर पंजाब में बिक्री अंकित है। मिली जानकारी...